India Brainy Beauty 2021 pageant: शानदार फिनाले के साथ खत्म हुआ सीज़न-2

एंटरटेनमेंट डेस्क (स्तुति महाजन): इंडिया ब्रेनी ब्यूटी (India Brainy Beauty) अर्चना जैन और राबिया पटेल के दिमाग की उपज है। ये शो अर्चना जैन द्वारा आयोजित किया गया था। इस शो का मकसद पर्सनल और प्रोफेशनल डेवपलमेंट के सपने संजोने वाली यंग और वाइब्रेंट महिलाओं को कोशिशों को उभरा देना है। इंडिया ब्रेनी ब्यूटी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए फ्लोरियन फाउंडेशन से जुड़ी हुई है और उनकी सफलता की कहानियों को साझा करने में भी उनकी मदद करती है।

ये शो फैशन, महिला सशक्तिकरण और जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं को प्रेरित करने के लिए रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक करने के लिए था। इंडिया ब्रेनी ब्यूटी पेजेंट रविवार की शाम को भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस शो की मेजबानी इंटरनेशनल सेलेब एंकर सिमरन आहूजा ने सेंट रेजिस मुंबई में की थी। कोरोना काल को देखते हुए यहां कोविड 19 के सभी नियमों और गाइडलाइंस को फॉलो किया गया। यहां आए सभी मेहमानों ने फेस मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा।

फाइनलिस्टों ने डिज़ाइनर वियर ब्रांड रंगा चक्र, पपराज़ी क्लोसेट और हीना बाफना के साथ तीन राउंड के लिए रैंप वॉक किया। लोकप्रिय सेलेब शाइना एनसी प्रोग्राम बतौर चीफ़ गेस्ट मौजूद थी। इसके अलावा राकेश अग्रवाल, मंजू लोधा, श्याम सिंघानिया, इवांका दास, नैतिक नागदा और मितेश मेहता भी अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस ब्यूटी पेजेंट को डॉ मिक्की मेहता, ओजस रजनी, दैवता पाटिल, सलीम असगर अली, उषा छेड़ा, अनुषा श्रीनिवासन अय्यर और एकता जैन ने जज किया।

पेजेंट के विजेताओं में शामिल हैं:

1. हिमानी भानुशाली (विजेता)

2. देवांगना चौहान (फर्स्ट रनर अप)

3. चेरिल डी’मेलो (2 रनर अप)

विवाहित महिला वर्ग में 3 विजेता रहीं:

1. रीना बिरजे – विजेता

2. महालक्ष्मी कृष्णन (प्रथम रनर अप)

3.पूर्वी गाडा (2nd रनर अप)

स्पेशली एबल्ड संजना फेरवानी को खास़ ईनाम किया गया।

इंडिया ब्रेनी ब्यूटी एक ऐसा शो है जहां उम्र, वजन, ऊंचाई, भाषा या रंग कोई मायने नहीं रखते। ये आपके अंदर के टैलेंट, कॉन्फिडेंस और पोटेंशियल (Confidence and potential) के बारे में है। सीजन 2 का आयोजन फ्लोरियन फाउंडेशन के सहयोग से हुआ था। आयोजन का फोकस महिला सशक्तिकरण और एलजीबीटीक्यू समुदाय को सपोर्ट (Women’s empowerment and support for LGBTQ community) करने पर था। इंडिया ब्रेनी ब्यूटी हर महिला को आगे आने के लिए प्रेरित करती है और रैंप पर चलने के अपने सपनों को हासिल करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाती है।

इस मौके पर अर्चना जैन ने कहा कि, अपने आप पर यकीन रखे। आप अपनी सोच से अधिक प्रतिभाशाली हैं, जितना आप जानती हैं, उससे कहीं अधिक प्रतिभाशाली। आप अपनी कल्पना से कहीं अधिक सक्षम हैं। ये पेजेंट आपको विश्वास दिलाता अपने आप पर शक करना छोड़कर अपने आप पर विश्वास कर सकते हैं, तो आप वो सब हासिल कर सकते हैं जो आपने कभी सोचा था।

इंडिया ब्रेनी ब्यूटी पेजेंट श्रेय ज्वेल्स, एलिगेंट मार्बल्स और बियॉन्ड रेड ओशियन कंसल्टेंसी द्वारा स्पॉन्सर किया गया था। ये शो महिला सशक्तिकरण के मूल्यों का समर्थन करता है। सेंट रेगिस होटल मुंबई में तीन दिनों तक सभी फाइनलिस्ट को फैशन इंडस्ट्री के 17 विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More