UP Election: डीपी यादव का सपा पर तीखा हमला, कहा लाल टोपी खतरे का निशान

न्यूज डेस्क (श्री हर्षिणी सिंधू): UP Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘लाल टोपी वालों को उत्तर प्रदेश के लिये रेड अलर्ट’ करार दिये जाने के एक दिन बाद राष्ट्रीय परिवर्तन दल (Rashtriya Parivartan Dal-RPD) के अध्यक्ष डीपी यादव ने आज (8 दिसंबर 2021) समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि लाल टोपी और लाल रंग दोनों खतरे के संकेत हैं।

डीपी यादव ने कहा कि, “लाल टोपी और लाल रंग दोनों ही खतरे के संकेत हैं। दोनों ही खतरनाक हैं और लोगों को इनसे दूर ही रहना चाहिए।” यादव ने आज ऐलान किया कि उनकी पार्टी आरपीडी 2022 में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) लड़ेगी और जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप देगी।

हालांकि उन्होंने किसी ऐसी पार्टी का नाम नहीं लिया जिसके साथ गठबंधन की बातचीत चल रही हो। हालाँकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमले से संकेत मिलता है कि वो जल्द ही किसी बड़े राजनीतिक दल के साथ अपने सियासी समीकरण बना सकते है। जो कि संभावित तौर पर भाजपा हो सकती है।

लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बाहुबली चेहरा माने जाने वाले यादव ने कहा कि, "हमारी पार्टी आरपीडी आगामी राज्य चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी और मैं चुनाव लड़ूंगा।" ये पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किस सीट से उनके चुनाव लड़ने की संभावना है, इस पर पूर्व सांसद ने कहा कि "इसका ऐलान जल्द किया जायेगी"। उन्होंने कहा, "हम विचार कर रहे हैं, पार्टी जल्द ही इसकी घोषणा करने वाली है।"

डीपी यादव साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और राज्यसभा में सांसद (Rajya Sabha MP) थे। वो इससे पहले लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More