न्यूज डेस्क (श्री हर्षिणी सिंधू): मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के देहान्त से पूरा देश सदमे में है। उन्हें और जार्जं फर्नांडिस (George Fernandes) को राममनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण (Ram Manohar Lohia and Jai Prakash Narayan) की विरासत का वारिसदार माना जाता था। वो ऐसे नेता थे जो सीधे ही जनता की नब़्ज से जुड़े हुए थे। सांस लेने में हुई तकलीफ के चलते उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital in Gurugram) में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांसें ली। उनके देहांत पर पीएम मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) समेत कई लोगों ने शोक ज़ाहिर किया।
पीएम मोदी ने ट्विटकर लिखा कि- श्री मुलायम सिंह यादव जी विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के तौर पर बड़े पैमाने पर सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई। हमारी घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिये उत्सुक रहता था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी मार्मिक शोक संवेदनायें। ओम शांति।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (10 अक्टूबर 2022) समाजवादी पार्टी (SP- Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिये ‘अपूरणीय क्षति’ करार दिया। उन्होनें ट्विटकर लिखा कि- श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal), जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) समेत कई राजनीतिक नेताओं ने भी अपना दुख और शोक संवेदनायें व्यक्त की।