न्यूज डेस्क (गौरांग यदुवंशी): Weather News: गर्मी ने आज (30 अप्रैल 2022) देश के कई राज्यों में पारा चढ़ा दिया, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda in Eastern Uttar Pradesh) में अप्रैल महीने के लिये 47.4 डिग्री सेल्सियस का उच्च स्तर रिकॉर्ड दर्ज किया गया, इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी अप्रैल महीने के लिये अब तक का उच्च तापमान दर्ज किया गया।
कई जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, झांसी और लखनऊ (Jhansi and Lucknow) में अप्रैल के महीने के दौरान अब तक का सबसे ज़्यादा तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस और 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram of Haryana) और मध्य प्रदेश के सतना (Satna of Madhya Pradesh) में भी इस महीने में अब तक का सबसे ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया, जो कि 45.9 डिग्री सेल्सियस और 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य जगहों की बात करे तो दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ऑर्ब्जवेट्री (Sports Complex Observatory of Delhi) में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के गंगानगर (Ganganagar of Rajasthan) में 46.4 डिग्री सेल्सियस, मध्य प्रदेश के नौगोंग में 46.2 डिग्री सेल्सियस और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग ऑर्ब्जवेट्री (Safdarjung Observatory) ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ये शहर में 12 बीते सालों में अप्रैल में दर्ज किया गया एक दिन का सबसे अधिक ज़्यादा तापमान है। दिल्ली में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी के बीच देश में बिजली की मांग बीते गुरूवार (29 अप्रैल 2022) को 204.65 गीगावॉट अब तक के सबसे ज़्यादा उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 2 मई तक और पूर्वी भारत में 30 अप्रैल तक लू चलेगी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र के विदर्भ (Vidarbha of Maharashtra) में आज के लिये (30) ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी सोमवार (2 मई 2022) को लू के कम होने की उम्मीद है, जिसके 1 मई की रात से उत्तर पश्चिम भारत पर असर डालने की संभावना है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 2 मई से 4 मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।